{"_id":"6a689da7bc3c4a6be50db098","slug":"five-villages-of-vyungal-to-be-connected-by-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165862-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 70 साल का इंतजार, अब सड़क पांच गांवों के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 70 साल का इंतजार, अब सड़क पांच गांवों के द्वार
विज्ञापन
व्युंगल पंचायत में सडक़ निर्माण के शुरू होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी। संवाद
सात दशक इंतजार, अब सड़क पहुंचेगी पांच गांवों के द्वार
व्युंगल पंचायत के गांवों के लिए 8.22 करोड़ की लागत से जाजर-चौकी सड़क का होगा निर्माण
भूमि पूजन के साथ सडक़ का निर्माण कार्य हुआ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
व्युंगल पंचायत के पांच गांवों के लिए सड़क बनेगी। इससे ग्रामीणों को बढ़ी राहत मिली है, क्योंकि इस सड़क सुविधा के लिए ग्रामीणों को सात दशक यानी 70 साल इंतजार करना पड़ा। व्युंगल पंचायत के लिए जाजर-चौकी सड़क का मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। सड़क का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों खासकर किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। लंबे अरसे से ग्रामीण सड़क के निर्माण की आस लगाए हुए थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत जाजर से चौकी तक 4.2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर 8.22 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मंगलवार को विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हवन पाठ किया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के चौकी, बरोगनाला, बडानाल, गवालाधार और गाडासेरी गांव के किसानों-बागवानों को अब फसलों की ढुलाई के झंझट से मुक्ति मिलेगी। अभी तक ग्रामीणों को खाने-पीने सहित अन्य जरूरत का सामान पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ता था। ग्रामीणों को आटे का कटा घर तक 80 रुपये और सेब की पेटी मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए 120 रुपये मजदूरी देनी पड़ती थी, लेकिन अब घरद्वार पर यातायात सुविधा मिलने से ग्रामीणों को आर्थिक चपत नहीं लगेगी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग यशपाल ठाकुर, रोड इंस्पेक्टर हरदयाल, जिया लाल, प्रवीण वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
जाजर-चौकी सड़क का 8.22 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। डेढ़ वर्ष के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। -हिमांशु कटोच, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग