Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five panchayats cut off from Kumarsain due to landslide in Savana

Rampur Bushahar News: सवाना में भूस्खलन से कुमारसैन से कटीं पांच पंचायतें

Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five panchayats cut off from Kumarsain due to landslide in Savana
भूस्खलन होने से ग्राम पंचायत शलौटा के गांव सवाना में मलवा से क्षतिग्रस्त बगीचा। संवाद
एसडीएम ने शैक्षिक संस्थान बंद करने के दिए आदेश
विज्ञापन


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में भारी बारिश से पंचायत शलौटा के गांव सवाना में भारी नुकसान हुआ। सवाना गांव में संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से पांच पंचायतों कोटिघाट, कांगल, जंजैली, बनाहर और शिवान का संपर्क तहसील कार्यालय कुमारसैन से कट गया है। इसे देखते हुए एसडीएम मुकेश शर्मा ने सभी शैक्षिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि ऐसेे मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें और घरों से बाहर न निकलें। वहीं, सवाना गांव निवासी मोहन लाल के बगीचे को भी भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से बगीचे में 100 सेब और नाशपाती के फलदार पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मोहन लाल का कहना है कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, सेब सीजन भी शुरू हो गया है और पांच पंचायतों का तहसील कार्यालय से संपर्क कटने से बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बागवानों को अपना सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही हजारों ग्रामीणों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस कारण बगीचों में सेब तुड़ान भी थम गया है।

भूस्खलन होने से  ग्राम पंचायत शलौटा के  गांव सवाना में मलवा से क्षतिग्रस्त बगीचा। संवाद

भूस्खलन होने से ग्राम पंचायत शलौटा के गांव सवाना में मलवा से क्षतिग्रस्त बगीचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article