फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five houses burnt to ashes in Chaupal's Mashdonh

चौपाल के मशडोंह में चार मकान जलकर राख

Wed, 10 Feb 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt to ashes in Chaupal's Mashdonh
चौपाल के मशडोंह में धू-धू कर जलते मकान। - फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू)। जुब्बल के झाल्टा में हुए अग्निकांड को अभी एक दिन हुआ था कि उपमंडल की ग्राम पंचायत मशडोंह में अग्निकांड में पांच और मकान जलकर राख हो गए। आग से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दे दी गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे मशडोंह गांव में आग लगने से पांच मकान जलकर राख हो गए। आग की घटना में चार सगे भाइयों बुद्धि सिंह हथटा, आत्मा राम हथटा और किरपा राम हथटा और हीरा सिंह पुत्र स्व. नतिया के मकान जल गए हैं। वहीं, एक मकान किरपा राम के बेटों रमेश और देव प्रकाश का जल गया है। मशडोंह में सबसे पहले बुद्धि सिंह के मकान में आग लगी। चंद मिनटों में देखते ही देखते साथ लगते दूसरे भाइयों के मकानों और एक अन्य मकान में भी आग फैल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि, लोगों के प्रयासों से मौके पर पहुंच कर अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया। अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम नरेंद्र चौहान और तहसीलदार उमेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को गैस सिलिंडर, कंबल, साठ हजार नकदी बतौर फौरी राहत के रूप में दे दी गई है। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने आग से चार मकान जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed