फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five fires broke out in Upper Shimla in a single day, reducing property worth crores to ashes

Rampur Bushahar News: ऊपरी शिमला में एक दिन में आग लगने की पांच घटनाएं, करोड़ों की संपत्ति की राख

Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
ऊपरी शिमला में एक दिन में आग लगने की पांच घटनाएं, करोड़ों की संपत्ति की राख
विज्ञापन

. घटनाओं में बहुमुल्य वन संपदा भी हुई राख


च्वाई में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में भीषण आग, करीब 60 लाख का नुकसान




आनी (कुल्लू)। ऊपरी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार को आग लगने की पांच घटनाएं हुई, जिनमें करोड़ों की सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में दो मकान, एक मंदिर, एक रसोईघर और एक गोशाला जल गई। एक घटना में जंगल की आग की स्कूल परिसर तक जा पहुंची। इसके अलावा आग की घटनाओं में बहुमूल्य वन संपदा भी राख हो गई।

बेटियों के लिए बनवा रहे थे घर, आग ने किया राख
उपमंडल आनी की च्वाई पंचायत में वीरवार सुबह करीब 6 बजे एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मकान स्थानीय निवासी रामलाल ठाकुर का था। वह अपनी तीनों बेटियों के लिए घर बनवा रहे थे। आग इतनी भयंकर थी कि मकान के लिए लाई गई सारी निर्माण सामग्री और पुराने घर की लकड़ी जलकर राख हो गई। यह मकान दो मंजिला आरसीसी संरचना का था। मकान के बाहर एक पुराने मकान को तोड़कर रखी गई सारी लकड़ी भी आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा, निर्माण कार्य के लिए महज एक दिन पहले ही लाया गया करीब 12 लाख रुपये का सामान भी पूरी तरह जल गया। आग ने मकान के अंदर बने सभी आठ कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कमरों में लगी लकड़ी, दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की वजह से आरसीसी मकान की नींव को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पूरी नींव अब कमजोर होकर कच्ची जैसी हो गई है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आनी से दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गया था, लेकिन आग की तीव्रता के कारण ज्यादा कुछ नहीं बचाया जा सका। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार आनी रानी रत्नेश्वर शर्मा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आगजनी में करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed