फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five doctor transfer from theog hospital

रजिस्ट्रारशिप के लिए गए पांच डाक्टर, सर्जरी बंद

Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
ठियोग/शिमला। ठियोग अस्पताल से एक साथ पांच डाक्टरों के एक साथ रजिस्ट्रारशिप के लिए जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इससे अस्पताल में 70 ऑपरेशन लटक गए हैं। इसमें दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट, एक त्वचा रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन अस्पताल से रिलीव हो गए हैं।
विज्ञापन

डाक्टरों के जाने से अस्पताल में सर्जरी बंद हो गई है। सर्जरी के करीब 70 मामले लटकने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कई मरीजों को ऑपरेशन की डेट तक दे दी गई है। मजबूरी में कई मरीजों को गॉल ब्लेडर की पथरी, हर्निया जैसी सर्जरी करवाने के लिए अब आईजीएमसी शिमला अस्पताल में धक्के खाने पड़ रहे हैं। ठियोग अस्पताल में विकास खंड की 50 पंचायतों के अलावा ऊपरी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नवंबर 2020 में ठियोग अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने अस्पताल में सर्जरी की सुविधा शुरू करने के आदेश दिए थे। इसके लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को अस्पताल भेजने का आश्वासन दिया गया था। चिकित्सकों की तैनाती के बाद बीते दो सालों से अस्पताल में सैकड़ों लोगों की सफल सर्जरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अब एकाएक अस्पताल के पांच डाक्टरों को रजिस्ट्रारशिप के लिए भेजने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में ब्लड बैंक और सीटी स्कैन की सुविधा न होने के कारण भी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से पांच डाक्टरों के रजिस्ट्रारशिप के लिए जाने के बाद 5 डाक्टरों की अस्पताल में तैनाती करने की मांग की है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

मंगलवार को रिलीव हुए पांच डाक्टर : टेक्टा
अस्पताल के प्रभारी डॉ. दिलीप टेक्टा ने बताया कि मंगलवार को 5 डाक्टरों को रिलीव किया गया है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों इसके लिए सीएमओ शिमला को पत्र भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed