फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   First unit conference of Apple Growers Association Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में बागवानों ने एकजुटता का लिया संकल्प

Fri, 20 Feb 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
First unit conference of Apple Growers Association Chaupal
चौपाल में सेब उत्पादकों के साथ समस्याओं पर विचार विमर्श करते पूर्व विधायक राकेश सिंघा
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। सेब उत्पादक संघ चौपाल का प्रथम इकाई सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बागवानों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती और बागवानी क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए एकजुटता का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राकेश सिंघा उपस्थित रहे। उन्होंने सेब उत्पादकों की समस्याओं बढ़ती लागत, आयात नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य, बागवानी ढांचे की मजबूती और विपणन व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठित प्रयासों से ही नीतिगत बदलाव संभव हैं। सम्मेलन में विशेष रूप से सेब उत्पादक संघ रोहड़ू के अध्यक्ष रमन थारटा भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर किसानों की आवाज को बुलंद करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से 27 सदस्यों की एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस समिति का नेतृत्व अध्यक्ष पवन तिलटा करेंगे, जबकि महासचिव की जिम्मेदारी आशीष जिंटा को सौंपी गई। नवगठित समिति का उद्देश्य क्षेत्र के सेब उत्पादकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाना और समाधान के लिए संगठित प्रयास करना रहेगा। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया कि सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा, उचित मूल्य सुनिश्चित करने, आयात नीति की समीक्षा, बागवानी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और समयबद्ध भुगतान जैसी प्रमुख मांगों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed