फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire

शिकारीधार में कायल और देवदार के हजारों पेड़ राख

Thu, 24 Dec 2020 09:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
fire
fire
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली की शिकारीधार में बुधवार रात को लाखों की वन संपदा राख हो गई। बताया जा रहा है कि जंगल में किन्हीं शरारती तत्वों ने आग की घटना को अंजाम दिया है। आग से हजारों की संख्या में कायल, देवदार और राई के साथ ही कई जंगली पेड़ आग की भेंट चढ़ गए हैं। शिकारीधार स्थित माता के मंदिर को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष बेशकीमती वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है। आग की घटनाओं को अंजाम देने वालों के बारे में पता न लग पाने से वन विभाग खाली हाथ रहता है। वनों की सुरक्षा का जिम्मा निहत्थे इक्का-दुक्का चौकीदारों के हवाले रहता है। विभाग की ओर से वनों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न किए जाने से हर साल करोड़ों का नुकसान होता है। यही नहीं, आग से हजारों पशु-पक्षियों के
विज्ञापन

आशियाने भी जलकर राख हो जाते हैं। ग्रामीण भी ऐसी घटनाओं से निपटने में लाचार हो जाते हैं। महिला मंडल जगूणी की अध्यक्ष बिरमा देवी और महिला मंडल कराली की अध्यक्ष ज्वाला देवी ने कहा कि आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार ने कहा कि आग की घटना का मामला उनके ध्यान में है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed