फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fire in house

सांगला में रिहायशी चार मंजिला मकान में भड़की आग

Mon, 29 Nov 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
fire in house
धारचांदना पंचायत में हुए अग्निकांड के दौरान राख के ढेर में तबदील घर। - फोटो : NAHAN
सांगला (किन्नौर)। पुलिस थाना सांगला के तहत सांगला बाजार के साथ एक रिहायशी मकान में सोमवार दोपहर बाद आग लग गई। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। दमकल विभाग के वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे नंद कुमार, निवासी सांगला के चारमंजिला मकान के सबसे ऊपर वाले कमरे में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो चारमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ जाता। इस घटना में एक कमरा जो लकड़ी से बना था जलकर राख हो गया। कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान और सोने-चांदी के गहने भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

प्रधान सांगला देव सांकी नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने की मांग की है। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सांगलावासियों को अग्निशमन वाहन की सौगात दी थी, जिसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने बताया कि एक कमरा जलने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को जल्द फौरी राहत जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed