फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Final selection list released for vacant Anganwadi posts.

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी के रिक्त पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी

Wed, 15 Jul 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और केंद्र कार्यकर्ता की हुई भर्ती
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए साक्षात्कार के बाद चयन प्रक्रिया पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कुमारसैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और केंद्र कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। यह चयन प्रक्रिया 15 जुलाई को उपमंडलाधिकारी कुमारसैन की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार के बाद पूरी हुई। सूची में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर दलाण केंद्र के लिए वंदना तथा मोगड़ा केंद्र के लिए बिस्मा देवी का चयन हुआ है। सहायिका पद के लिए धाल्टी केंद्र में ऋतिका, धुमाणा में रंजू खाची, जाबड़ में मंजू, कचेड़ी में मीना, मलेण्डी में आशा देवी, नौला में प्रिया, शलौटा में साक्षी तथा टिपरी केंद्र में कविता का चयन किया गया है। पलारन केंद्र में केंद्र कार्यकर्ता के पद के लिए दिव्या का चयन हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने प्रत्येक पद के लिए प्रथम प्रतीक्षा सूची भी जारी की है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा सके। बाल विकास परियोजना अधिकारी, कुमारसैन ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सरकार के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई। सभी अभ्यर्थियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। इसके बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की गई। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed