फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmer Producer Union Kungash established soil testing lab

Rampur Bushahar News: किसान उत्पादक संघ कुंगश ने स्थापित की मृदा परीक्षण लैब

Mon, 18 Nov 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
अब क्षेत्र के किसान घरद्वार कम दामों में कर पाएंगे मिट्टी की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू) द जांजा वेली किसान उत्पादक संगठन कुंगश ने मिट्टी परीक्षण लैब स्थापित की। अब क्षेत्र के किसानों को कुंगश में ही मिट्टी की जांच की सुविधा मिल जाएगी। संघ के अध्यक्ष लच्छीराम ठाकुर ने लैब का उद्घाटन करते हुए कहा कि मिट्टी परीक्षण लैब क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इससे क्षेत्र के किसानों को घर द्वार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। लैब में 14 मृदा मापदंडो का मूल्यांकन होगा। मृदा परीक्षण लैब में इस्तेमाल की जा रही प्रौद्योगिकी आईसीएआर की ओर से अनुमोदित है, जिसमें कार्बन, नाईट्रोजन , फॉस्फोरस, पोटाशियम, जिंक, सल्फर, बोरोन, कॉपर, आयरन, मैगनीज, इलेक्ट्रिकल संवहनशीलता, चूने और जिपसम की आवश्यकता के बारे में बताया जाएगा। किसान उत्पादक संघ कुंगश के अध्यक्ष लच्छीराम, सीइओ विनोद ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के लिए मृदा परीक्षण केंद्र कुंगश वरदान साबित होगा। इसमें किसान सदस्यों के लिए बेहतर रियायत और कम दाम पर मृदा सैंपल का परीक्षण किया जाएगा। आजतक क्षेत्र के लोगों को मिट्टी की जांच करवाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, अब क्षेत्र के लोगों की मिट्टी की जांच घर द्वार मिलेगी। संगठन के जितने भी किसान हैं, उनकी मिट्टी के सैंपल निशुल्क एकत्र किए जाएंगे। जो संगठन के सदस्य नहीं है या दूर दराज के किसानों को सैंपल स्वयं मिट्टी जांच केंद्र तक लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed