Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmer-gardeners wandering for seed-manure

गेहूं के बीज के लिए भटक रहे किसान : राकेश

Tue, 03 Nov 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए दिल्ली जाने और सरकारी धन खर्च करने के पर्याप्त संसाधन हैं, लेकिन जनता को सुविधाएं देने के समय संसाधनों की कमी बताई जाती है। डोगरा ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में जरूरी जांच मशीनों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, किसान गेहूं के बीज के लिए भटक रहे हैं और महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। उन्हें सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और किसानों-बागवानों को समय पर कृषि सामग्री मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का विरोध करना समझ से परे है। यदि मतदाता सूची से अपात्र नाम हटाए जा रहे हैं तो कांग्रेस को इसका विरोध करने के बजाय लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जवाब देना चाहिए कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली के राजनीतिक कार्यक्रम हैं या हिमाचल की साढ़े 75 लाख जनता की समस्याएं। डोगरा ने सरकार से राजनीतिक गतिविधियों से ऊपर उठकर अस्पतालों में जांच मशीनें उपलब्ध करवाने तथा किसानों-बागवानों को समय पर बीज, खाद और उचित सब्सिडी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article