{"_id":"69e0cf418859f6af5e09f481","slug":"family-register-survey-work-in-nagar-panchayat-jubbal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-158251-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: परिवार रजिस्टर में 30 अप्रैल तक दर्ज करवाएं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: परिवार रजिस्टर में 30 अप्रैल तक दर्ज करवाएं नाम
विज्ञापन
अंतिम चरण में पहुंचा नगर पंचायत जुब्बल में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
नगर पंचायत जुब्बल में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिन परिवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें 30 अप्रैल तक का अंतिम अवसर दिया गया है। इस बारे में नगर पंचायत सचिव पीयूष चौहान ने बताया कि परिवार रजिस्टर एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्रों और प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। ऐसे में जिन परिवारों का नाम अभी तक रजिस्टर में शामिल नहीं हो पाया है, वे शीघ्र नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर अपना पंजीकरण करवाएं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, शपथ पत्र और परिवार के सभी सदस्यों का पूरा विवरण देना अनिवार्य होगा। नगर पंचायत सचिव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण अथवा सत्यापन अवश्य करवा लें। साथ ही नाम, आयु, पता और अन्य पारिवारिक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर पंजीकरण और सही जानकारी दर्ज होने से भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।