{"_id":"6ae48beed95a73d60b0a80a3","slug":"fair-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-173731-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकार जमाएंगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकार जमाएंगे रंग
विज्ञापन
विक्की चौहान, राखी गौत्तम, वर्षा ठाकुर और ठाकुर दास राठी देंगे प्रस्तुतियां
चार नवंबर को वॉयस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज का होगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले सिराज उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिवसीय उत्सव में हिमाचली लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। उत्सव में क्षेत्र के आराध्य देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा और महासचिव शिवराज शर्मा ने बताया कि उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या 2 नवंबर को स्थानीय कलाकारों के नाम रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 3 नवंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली स्टार कलाकार विक्की चौहान, राखी गौत्तम और वर्षा ठाकुर प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, 4 नवंबर को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुल्लवी नाटी किंग ठाकुर दास राठी और गायिका रोहिणी डोगरा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
तीन नवंबर को दिन के समय विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, हिमालयन मॉडल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एसडीए मिशन स्कूल, लॉरेंस पब्लिक स्कूल और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला आनी के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थी लोकनृत्य, पंजाबी डांस और फिल्मी डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
उत्सव का प्रमुख आकर्षण 4 नवंबर को होने वाला वॉयस ऑफ आउटर सिराज और मिस आउटर सिराज का फाइनल राउंड रहेगा। इसी दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। सिराज उत्सव में शमशरी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, भगवती माता परकोट और शगागी नाग सहित अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। उत्सव का शुभारंभ उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा करेंगे, जबकि समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।