फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   eyes checkup camp for student in choltu rekangpeo

रिकांगपिओ के छोल्तू में स्कूल के छात्रों की जांची आंखें

Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
eyes checkup camp for student in choltu rekangpeo
जिंदल संजीवनी चिकित्सालय शोल्टू में एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर में पहुंचे लोग - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के सहयोग से जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड किन्नौर ने वीरवार को जिंदल संजीवनी चिकित्सालय छोल्तू में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जेएसडब्लयू के परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने की। उन्होंने कहा कि शिविर का आयोजन जेएसडब्लयू की सीएसआर पहल के तहत किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के नेत्रों से संबंधित शिकायत का निपटारा सुनिश्चित बनाना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजना भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करवाता रहेगा। शिविर में बच्चों के नेत्रों की जांच जिला चिकित्सालय की नेत्र चिकित्सक सीमा नेगी और नेत्र तकनीशियन कुमार सिंह ने की। जांच के दौरान 32 विद्यार्थियों की दृष्टि में दोष पाया गया।
विज्ञापन

इसके लिए बच्चों को चश्मे का नियमित प्रयोग, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोल्तू, उच्च पाठशाला छोल्तू और जिंदल विद्या मंदिर के करीब 300 विद्यार्थियों के नेत्र की जांच की गई। इस मौके पर सीएसआर प्रमुख दीपक डेविड सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed