फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Extensive discussion on various items in the quarterly meeting of Zilla Parishad Kinnaur

Rampur Bushahar News: जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मदों पर व्यापक चर्चा

Fri, 20 Dec 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने की। बैठक में विकास कार्य और मदों पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उचित निर्णय लिए जा सकें। जिला परिषद पंचायतीराज संस्थाओं में एक मुख्य कड़ी है, जिसके माध्यम से संबंधित सदस्य जनहित से जुडे़ मामलों को सदन में रखते हैं, ताकि उनका समयबद्ध हल निकाला जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से सदन में रखे गए मदों पर समयबद्ध उचित कदम उठाने को भी कहा, ताकि समस्याओं को जल्द हल किया जा सके। बैठक में विभिन्न सदस्यों के रखे गए पुराने मदों पर चर्चा की और विभाग के अधिकारियों को जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जलशक्ति, बिजली बोर्ड, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, पुलिस, एसजेवीएनएल सहित अन्य विभागों से जुड़े मदों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी अभिषेक बरवाल ने किया और विभिन्न मदों को चर्चा के लिए सदन में रखा। बैठक में सहायक उपायुक्त ओम प्रकाश यादव, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, विभिन्न जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed