{"_id":"69ccf3da09b7ef9afb0cd8c1","slug":"expressed-anger-by-wearing-black-badges-against-the-four-anti-labor-codes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157216-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना के मजदूरों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना के मजदूरों ने मनाया काला दिवस
विज्ञापन
लूहरी परियोजना में चार लेबर कोड के विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोज जताते मजदूर। संवाद
. मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
. नई श्रम संहिताओं को मजदूर हितैषी बताना भ्रामक : कुलदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
केंद्र सरकार की ओर से लागू नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को लूहरी परियोजना के मजदूरों ने काला दिवस मनाया। परियोजना के मजदूरों ने सीटू के बैनर तले काले बिल्ले और पट्टियां लगाकर रोष जताया। मजदूर विरोधी नीतियों को लेकर केंद्र सरकार के लिए खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लूहरी जल विद्युत परियोजना की सीटू यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने बुधवार सुबह 8:00 बजे गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग के दौरान मजदूरों ने काले बिल्ले, पट्टियां लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने कहा कि सरकार की ओर से श्रम संहिताओं को मजदूर हितैषी बताना भ्रामक है। उन्होंने कहा कि वेतन संहिता 2019 के तहत धारा 2 (वाय) और 2(एन) की परिभाषाओं और छोटे प्रतिष्ठानों को बाहर रखने के कारण बड़ी संख्या में मजदूर न्यूनतम वेतन के दायरे से बाहर रह जाते हैं। औद्योगिक संबंध संहिता 2020 के तहत फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट को वैध बनाकर स्थायी रोजगार को कमजोर किया गया है। प्रावधान ऐसा है कि मजदूर को एक वर्ष की सेवा के बाद ही ग्रेच्युटी मिलेगी, जबकि नियोक्ता 11 महीने में ही नौकरी समाप्त कर सकता है, जिससे नौकरी की असुरक्षा बढ़ती है। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि इन सभी प्रावधानों का समग्र विश्लेषण यह दिखाता है कि न्यूनतम वेतन की गारंटी कमजोर की गई है, सामाजिक सुरक्षा सीमित की गई है, स्थायी रोजगार समाप्त किया जा रहा है, ट्रेड यूनियन अधिकारों को बाधित किया गया है। हड़ताल के अधिकार को कमजोर किया गया है और काम के घंटे अनिश्चित बनाए गए हैं। गेट मीटिंग में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और एक स्वर में इन मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। सभी मजदूरों से एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकार कभी दिए नहीं जाते, उन्हें संघर्ष से हासिल करना पड़ता है। इस मौके पर लूहरी परियोजना सीटू मजदूर यूनियन प्रधान राजपाल भंडारी, कपिल ठाकुर, पिंक्स राजपूत, अजय शर्मा, टेक चंद, अनूप राम जोशी, मंजीत ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।