फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Exploitation Liberation Forum expressed anger over the incidents in Rohru and Sainj.

Rampur Bushahar News: दलित समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 17 Nov 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Exploitation Liberation Forum expressed anger over the incidents in Rohru and Sainj.
रामपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ता। संवाद
रोहड़ू और सैंज में हुई घटनाओं को लेकर शोषण मुक्ति मंच ने जताया रोष
विज्ञापन

85वें संविधान संशोधन को प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करे सरकार : देवकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शोषण मुक्ति मंच ने सोमवार को रामपुर में प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों ने दलित समाज पर हो रहे अत्याचार और हिंसात्मक घटनाओं को लेकर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। मंच ने रोहड़ू और सैंज में हुई घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान शोषण मुक्ति मंच के संयोजक देवकी नंद, कुलदीप, दिनेश मेहता और मिलाप नेगी ने कहा कि हिमाचल में पिछले काफी समय से दलितों पर अत्याचार और शोषण के मामले बढ़े हैं। रोहड़ू में दलित बच्चे की आत्महत्या, कुल्लू के सैंज में दलित महिला पर हुए हमले के बाद मौत जैसी घटनाएं समाज की संवेदना और राज्य की न्याय व्यवस्था दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और सम्मान के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सबीर दास कश्यप, प्रेम चौहान, राहुल, रणजीत, पूर्ण, भोगा राम, दुर्गा नंद, दिव्या, आशा, राजपाल, शीलू, नीमू, प्रदीप, बिनू, कैलाश, देवेंद्र और पेगा राम समेत अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ता। संवाद

रामपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शोषण मुक्ति मंच के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article