फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even on the fifth day in Chaupal, one house is getting two hundred liters of water

Rampur Bushahar News: चौपाल में पांचवें दिन भी एक घर को मिल रहा दो सौ लीटर पानी

Wed, 28 May 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । नगर पंचायत चौपाल में पांचवें दिन दो सौ लीटर पानी की आपूर्ति एक घर के लिए मिल रही है। पानी के लिए कस्बे में हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल किल्लत झेल रहे लोग किराये के कमरों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। लोग दस किलोमीटर दूर से निजी वाहनों में या पीठ पर ढोकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों को पांचवें दिन भी एक घर के लिए मात्र दो सौ लीटर पानी दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दस किलोमीटर दूर खगना से पानी ढोकर घर की टंकियों में डाल रहे हैं। चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
चौपाल में कई महीने से पेयजल संकट चल रहा। लोग विभाग पर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। समाजसेवी सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रविंद्र चंदेल, वरिष्ठ नागरिक हरिनंद मेहता का कहना है कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का यह कहना झूठ है कि जल स्रोत स्रोत में पानी कम होने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हकीकत में थलन नामक स्थान पर वर्ष 1998 में बने टैंक की मरम्मत न होने के कारण हालत खस्ता है। स्रोत से टैंक में जल संग्रह नहीं हो पा रहा है। लोग इसकी शिकायत तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीएम चौपाल को लिखित रूप में कर चुके हैं।
विज्ञापन


मैन लाइन से ग्रामीणों को कनेक्शन दिए गए हैं, क्योंकि दूसरी जगह से कोई पेयजल सोर्स नहीं है। पानी की कमी को पूरा करने का विभाग प्रयास कर रहा है। - कंवर सिंह चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article