फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Even after years, the people of Spilo Panchayat did not get the benefit of irrigation facility.

Rampur Bushahar News: वर्षों बाद भी स्पीलो पंचायत के लोगों को नहीं मिला सिंचाई सुविधा का लाभ

Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Even after years, the people of Spilo Panchayat did not get the benefit of irrigation facility.
स्पीलो पंचायत में वर्षों से सिंचाई सुविधा न होनेे स सुखने की कगार पर फसल
बजट के बाद भी सिरे नहीं चढ़ रहा करोड़ों की योजना का निर्माण, सिंचाई सुविधा के अभाव में सूख रही ग्रामीणों की नकदी फसलें
विज्ञापन


एक सप्ताह में नहीं हुई कार्य शुरू तो जल शक्ति विभाग पूह का होगा घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्रों में प्रदेश सरकार कृषि बागवानी को सुदृढ़ करने के दावे तो कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिले के पूह खंड की स्पीलो पंचायत में वर्षों से ग्रामीण सिंचाई सुविधा की आस लगाए हुए हैं। करोड़ों का बजट स्वीकृत होने के छह वर्ष बाद भी ग्रामीण सिंचाई सुविधा को तरसे हुए हैं। ऐसे में किसान-बागवानों की फसलें बिना पानी के सूख रही हैं। वहीं, सरकार और जल शक्ति विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में इस योजना का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण पूह स्थित जल शक्ति विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे।

वर्ष 2018 में स्पीलों पंचायत के लिए एफआईएस लिप्पा से करला सिंचाई योजना की पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की थी। इसी वर्ष सिंचाई योजना के लिए करीब 3.37 करोड़ का बजट भी उपलब्ध करवाया था। इसके बाद योजना के टेंडर लगाकर कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू करने के छह वर्ष बाद अब तक 14 किलोमीटर में पानी की लाइनें और भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है, जबकि यहां से आगे करीब चार किलोमीटर लाइन बिछाई जानी अभी बाकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीति हस्तक्षेप के कारण सैकड़ों किसान-बागवानों को सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही। यह योजना राजनीति का शिकार हो रही है।
विज्ञापन


आरोप - योजना का कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया
भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष राज नेगी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस योजना का कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के बाद योजना का कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यदि समय रहते विभाग कार्य नहीं शुरू करता है, तो ग्रामीण जल शक्ति विभाग कार्यालय पूह का घेराव करेंगे। स्पीलो के ग्रामीण सोनम ज्ञालछन नेगी, विजय राज नेगी, महेंद्र नेगी, टीपी नेगी, डीएम नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों किसान बागवानों को इस योजना का लाभ मिलना था। सिंचाई सुविधा के अभाव में उनकी नकदी फसल सेब, मटर, आलू, नाशपति, बादाम, खुमानी, जौ सहित अन्य फसलें सूखी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो रही है। जल शक्ति विभाग से जल्द से जल्द योजना का कार्य पूरा कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन टेंडर आवंटित कर दिए
जॉब-2 में जो कार्य बचा है, उसको जल्द करने के लिए ऑनलाइन टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। दो दिन के भीतर ही कार्य शुरू किया जाएगा। योजना का जल्द निर्माण कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिया जाएगा। - बालकृष्ण कौंडल, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग पूह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article