{"_id":"60082a8a8ebc3e328441b058","slug":"encroachment-in-rampur-city-rampur-hp-news-sml3583199113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर शहर में जी का जंजाल बना अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर शहर में जी का जंजाल बना अतिक्रमण
विज्ञापन
रामपुर शहर में एनएच पांच पर नियमों को ताक पर रखकर किया गया अतिक्रमण।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अतिक्रमण दिन-प्रतिदिन लोगों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। रोजाना रामपुर पहुंचने वाले हजारों लोग अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस अतिक्रमण पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हुए हैं। वर्षों से समस्या विकराल बनी हुई है। बावजूद इसके अतिक्रमण से निपटने के सारे दावे भी हवा-हवाई होते नजर आ रहे हैं।
रामपुर नगर परिषद के वार्ड डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक अतिक्रमण की समस्या विकराल बनी हुई है। एनएच पांच किनारे सटे वार्डोें में नियमों को ताक पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं, सबसे अधिक समस्या मुख्य शहर की है। मुख्य बाजार में किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। मुख्य बाजार की सड़क के दोनों ओर और गलियों में नियमों को तक पर रखकर अतिक्रमण किया गया है। हालांकि प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण से निपटने के लिए कई प्लान भी तैयार किए, लेकिन वे सिरे नहीं चढ़ पाए। शहर में येलो लाइन लगाकर अतिक्रमण पर रोक लगाने का प्रयास तो किया गया, लेकिन बावजूद इसके शहर में अतिक्रमण नहीं रुका। मुख्य शहर में गांधी पार्क से लेकर वार्ड चार के अंत तक अतिक्रमण पर वर्षों से कार्रवाई करने में नगर परिषद नाकाम साबित हुई है। कहीं न कहीं शहर के व्यापारी वर्ग का भी अतिक्रमणकारियों को संरक्षण मिल रहा है। इसके चलते ये अतिक्रमणकारी शहर की दुकानों के बाहर नियमों को ताक पर रखकर अपना सामान सजा रहे हैं।
क्षेत्र के संजीव कुमार, सुरजीत सिंह, अर्चना, पंकज, राकेश कुमार, मनोज सहित अन्य लोगों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण से आए दिन राहगीर परेशान हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द अतिक्रमणकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।