फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Employees were sworn in at Luhri project

Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना में कर्मचारियो को दिलाई शपथ

Fri, 06 Jun 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Employees were sworn in at Luhri project
लूहरी परियोजना की ओर से पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राए।संवाद
रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। परियोजना के प्रशासनिक कार्यालय बायल में महाप्रबंधक अलका जायसवाल, पलेही में उप महाप्रबंधक महेंद्र नेगी, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला झाकड़ी में सहायक प्रबंधक सीता शर्मा और सब स्टेशन कोयल में फील्ड अधिकारी प्रवीण कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान कर्मचारियों, ठेकेदार कर्मियों और हितधारकों को तुलसी के पौधे बांटे गए। वहीं, परियोजना क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों राजकीय उच्च पाठशाला निरथ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमाथला, राजकीय उच्च पाठशाला कोयल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढमाह में आलेख प्रतियोगिता, डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ प्रबंधक संदीप ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह सतत् प्रयास है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed