{"_id":"697f5029ba167720e30dd89f","slug":"emphasis-on-sanatan-culture-and-social-unity-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153348-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर
विज्ञापन
कांगल में हिंदू सम्मेलन के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
कांगल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, कई मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कांगल में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रबोध की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति, प्रबुद्धजन, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता पवन ने सनातन संस्कृति के गौरवशाली मूल्यों, कर्तव्यपरायणता, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आत्मबोध और सेवा भावना के लिए से प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा ने समाज में स्वदेशी भावना, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे व्यावहारिक कदम अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने परिवार से लेकर समुदाय स्तर तक समन्वय और सहयोग से सनातन धर्म की रक्षा और समाज की मजबूती पर जोर दिया। सम्मेलन में क्षेत्रीय समस्याओं जैसे जल संकट और भूमि विवाद पर भी चर्चा की गई। इसके परिणामस्वरूप सामूहिक स्वयंसेवा, स्थानीय समितियों के गठन और प्रशासनिक सहयोग जैसे सकारात्मक समाधान सामने आए।
आयोजन के दौरान समाज को संगठित होकर समस्याओं का समाधान करने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।