फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Emergency meeting of Koli Samaj Block Unit Rampur was held on Monday in Rampur.

स्कूल में शिक्षक ही नहीं सुरक्षित, छोटे बच्चों को कौन देगा सुरक्षा : कश्यप

Mon, 24 Feb 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Emergency meeting of Koli Samaj Block Unit Rampur was held on Monday in Rampur.
रामपुर में कोली समाज के पदा​धिकारी और सदस्य बेैठक के दौरान चर्चा करते हुए। संवाद
शिक्षक से मारपीट मामले के पक्ष में उतरा कोली समाज, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
विज्ञापन


डीएसपी से मिलकर सख्त कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षक के साथ हुई मारपीट पर हिमाचल प्रदेश कोली समाज मंडल रामपुर ने चिंता जताई है। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की आपात बैठक सोमवार को रामपुर में हुई। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी रामपुर से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मदन कश्यप ने की। बैठक में सर्वसम्मति से बीते दिनों हुई शिक्षक के साथ मारपीट की निंदा की गई। अध्यक्ष मदन कश्यप ने कहा कि स्कूल में जब शिक्षक की सुरक्षित नहीं हैं, तो छोटे छोटे बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। शिक्षक टीआर कश्यप के साथ स्कूल के भीतर ही बाहरी तत्वों की ओर से मारपीट की गई। टीआर कश्यप कोली समाज से संबंध रखते हैं, इसलिए इस मामले को दबाने के भरसक प्रयास किए गए। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि स्कूल का अध्यापक होने के नाते स्कूल प्रशासन का दायित्व बनता था कि वे शिक्षक को न्याय दिलाए, लेकिन इसके विपरीत पीड़ित शिक्षक पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि कोली समाज से जुड़े सभी लोग शिक्षक टीआर कश्यप के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। जो घटना घटी है उसमें स्कूल प्रशासन की लापरवाही दिखाई देती है। रामपुर इकाई इस मामले को जिला कोली समाज शिमला और कोली समाज राज्य कार्यकारिणी के समक्ष भी रखेगी और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के बाद सभी सदस्य डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा से मिले। सदस्यों ने उनसे मारपीट मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी मांग उठाई। इस मौके पर इकाई उपाध्यक्ष मंगत राम, महासचिव अविनाश, चुन्नी लाल कौशल, राम सिंह नेगी, मोहन लाल, काहन चंद, प्रताप सिंह, लच्छू राम, हरदयाल सहित अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed