{"_id":"5f95a5348ebc3e9bce614429","slug":"electricity-connections-will-be-cut-by-consumers-who-do-not-pay-bills-rampur-hp-news-sml349517016","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में कटेंगे बिला जमा न करने वाले हजारों उपभोक्ताओं के बिजली कनैक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में कटेंगे बिला जमा न करने वाले हजारों उपभोक्ताओं के बिजली कनैक्शन
विज्ञापन
रोहड़ू। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के लिए परेशानी का सबब बने हैं। रोहड़ू विद्युत उपमंडल की उपभोक्ताओं से साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि वसूलनी बकाया है। ऐसे में अब बिजली बोर्ड ने बिना सूचना के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रोहड़ू विद्युत उपमंडल में हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जो लंबे समय से बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण बिजली बिलों की बकाया साढ़े तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विद्युत बोर्ड कई बार उपभोक्ताओं से बकाया बिलों का भुगतान करने का आग्रह कर चुका है। इसके बावजूद बकाया बिलों का भुगतान कुछ उपभोक्ताओं ने नहीं किया है। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में हैं।
बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काटने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा चुकी है। कनेक्शन काटने का काम शुरू किया जाएगा। कनेक्शन कटने के बाद फिर से कनेक्शन लेने के लिए पहले उपभोक्ता को बकाया राशि का भुगतान करना होगा। साथ ही नए कनेक्शन के लिए 250 रुपये अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन
विद्युत उपमंडल रोहड़ू के सहायक अभियंता शुभम चौहान ने कहा कि बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। जो उपभोक्ता बिजली के बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके कनेक्शन बिना किसी सूचना के ही काट दिए जाएंगे।