{"_id":"6748740f06416a7d2a011e02","slug":"electricity-board-employees-submitted-memorandum-to-the-education-minister-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125597-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू) । हिमाचल बिजली बोर्ड इम्प्लॉइज यूनियन विद्युत मंडल आनी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से लोक निर्माण रेस्ट हाउस आनी में मिला। इस दौरान बिजली बोर्ड कर्मचारियों के मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य मांगे बिजली बोर्ड में समस्त एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस देने की मांग की गई। इसके अलावा आउटसोर्स ड्राइवर की सेवाएं तुरंत बहाल करने, 51 इंजीनियरों के पद बहाल करने की मांग उठाई गई। आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की भी मांग उठाई गई। साथ ही शिक्षा मंत्री को बताया कि आजकल बिजली बोर्ड में चल रहे घटनाक्रम से कर्मचारी काफी आहत हैं और वे अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में झाबे राम शर्मा, मुख्य संगठन सचिव, प्रमोद शर्मा प्रधान आनी इकाई, इंजीनियर राजेश वर्मा इंजीनियर एसोसिएशन से, आउटसोर्स से रविंद्र प्रधान आउटसोर्स जिला कुल्लू की अगुवाई में आनी निम्न सदस्यों में आरती शाह, रचना ठाकुर, मोहन, उत्तम, राजेंद्र, तनुज, बबलेश, पवन, मदन, सुशांत व अन्य मौजूद रहे।