फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   electiricity cut in many villeges of rampur due to snowfall

अंधेरे में डूबे रामपुर के दर्जनों गांव

Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
electiricity cut in many villeges of rampur due to snowfall
ताजा बर्फबारी के बाद शलाटी घोड़ी का मनमोहक नजारा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी से जहां आम जन जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं रामपुर के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। भारी बर्फबारी से ग्रामीण इलाकों में विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। इससे करीब 350 ट्रांसफार्मर बंद हैं। सोमवार शाम तक विद्युत बोर्ड ने करीब 125 ट्रांसफार्मर रिस्टोर कर लिए थे, जबकि अभी भी 175 ट्रांसफार्मर अभी भी दुुरुस्त नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी किसान-बागवानों के लिए जहां राहत बनकर आई है, वहीं इससे लोगों की आफतें भी बढ़ गई हैं। रविवार शाम से चला बर्फबारी का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। उपमंडल के ननखड़ी, सराहन और तकलेच उपतहसील के इलाकों में दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। इस कारण विद्युत लाइनें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे दर्जनों गांव में अंधेरा पसरा है। उपमंडल के विभिन्न इलाकों में 350 ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल के ननखड़ी, सराहन और तकलेच क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। भारी बर्फबारी में विद्युत आपूर्ति बहाल करना विद्युत कर्मियों के लिए भी चुनौति बना हुआ है। बिना बिजली आपूर्ति के हजारों ग्रामीण कंपकंपाती ठंड में परेशानियां झेल रहे हैं। सोमवार शाम तक विद्युत बोर्ड ने 125 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करके बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। जिन क्षेत्रों में विद्युत लाइनों और खंभों को क्षति पहुंची है, वहां विद्युत आपूर्ति बहाल करने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन कुक्कू शर्मा ने कहा कि उपमंडल में 350 ट्रांसफार्मर बर्फबारी से ठप हैं, जिन्हें रिस्टोर करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। 125 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed