फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election workers in Rampur will vote using postal ballot papers

Rampur Bushahar News: रामपुर में 300 चुनाव कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर से करेंगे मतदान

Fri, 22 May 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
election workers in Rampur will vote using postal ballot papers
नगर परिषद रोहड़ू में मतदान संपन्न कराने के बाद बाहर निकलतीं महिला कर्मचा​रियों की टीम व अन्य। स
विकास खंड कार्यालय में आज होगी मतदान प्रक्रिया
विज्ञापन

तीन सीलबंद लिफाफों में कैद होंगे चुनाव कर्मियों के मत पत्र
जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों के मतगणना केंद्रों में भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट पेपर

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। रामपुर विकास खंड की 39 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। मतदान से पूर्व चुनावी ड्यूटी में तैनात चुनाव कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव में तैनात 300 कर्मचारी शनिवार को पोस्टल बैलेट पेपर से अपने मत का उपयोग करेंगे। रामपुर विकासखंड की पंचायतों के लिए आयोजित होने वाली चुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। विकास खंड के तीन जिला परिषद, 19 पंचायत समिति और 39 पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया होगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने में करीब 400 चुनाव कर्मी तैनात होंगे। इनमें से 300 चुनाव कर्मी ऐसे हैं, जो संबंधित विकास खंड से संबंध रखते हैं और शनिवार को अपने मत का उपयोग करेंगे। ये चुनाव कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर से जन प्रतिनिधियों के कुल पांच पदों के लिए मतदान कर सशक्त लोकतंत्र का संदेश देंगे। विकास खंड कार्यालय में ये कर्मचारी गुप्त रूप से मतदान करेंगे। चुनाव कर्मियों के मतपत्रों को तीन सीलबंद लिफाफे में डाला जाएगा। इसके बाद तीनों लिफाफों को जिला परिषद, पंचायत समिति और संबंधित पंचायतों के मतगणना केंद्रों में भेजा जाएगा। मतगणना के दिन ही इन लिफाफों को खोला जाएगा। पंचायतों में मतगणना जहां उसी दिन होगी, वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के भाग्य का फैसला 31 मई को होगा।
गृह रक्षा विभाग के 56 जवान नहीं कर पाएंगे मतदान
विकास खंड रामपुर में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने वाले 56 गृहरक्षा विभाग के जवान अपने मत का उपयोग नहीं कर पाएंगे। विभाग के अनुसार यदि इन जवानों की संबंधित विकास खंड में चुनाव ड्यूटी होती, तो वे मतदान कर पाते, लेकिन उनकी ड्यूटी दूसरे विकास खंड में है। इस कारण वे पोस्टल बैलेट पेपर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रामपुर और ननखड़ी दो विकासखंड हैं। ननखड़ी विकास खंड में तैनात रामपुर के जवान और रामपुर में तैनात ननखड़ी के जवान अपने मतों का उपयोग नहीं कर पाएंगे। गृह रक्षा विभाग रामपुर के कंपनी कमांडर ईश्वर गौतम ने बताया कि रामपुर स्थित विभाग में 68 जवान तैनात हैं। इनमें से 56 जवानों की ड्यूटी अन्य ब्लॉकों में लगी है। ये जवान अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया से पूर्व रामपुर में 300 चुनाव कर्मी पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। विकास खंड कार्यालय रामपुर में मतदान कर्मी गुप्त मतदान करेंगे। मत पत्रों को तीन लिफाफों में सील बंद कर संबंधित जिला परिषद, पंचायत समिति और पंचायतों के मतगणना केंद्र भेजा जाएगा, जहां मतगणना के दिन खोला जाएगा। - आगर दास, एसपीआई, विकास खंड रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article