फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election

सुमन घाघटा ने अपनी प्रतिद्वंदी शोभा देवी को दी करारी शिकस्त

Sun, 17 Nov 2019 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड तीन से पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में सुमन घाघटा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी को भारी मतों से जीत कर मात दी है। कांग्रेस समर्थित सुमन ने भाजपा समर्थित शोभा देवी को करारी शिकस्त दी है। रविवार को पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। जीत के बाद स्थानीय विधायक नंद लाल भी विजेता पार्षद के स्वागत को पहुंचे और शहर भर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों और समर्थकों ने विजयी रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पदम छात्र स्कूल रामपुर में नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के पार्षद पद के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर बाद तीन बजे तक चलती रही। मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लिया। पार्षद पद के लिए कुल 579 मतदाताओं में से 356 ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें से कांग्रेस समर्थित सुमन घाघटा को 304, भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशी शोभा देवी को 51 और एक मत नोटा पर पड़ा। सुमन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी को 253 मतों के अंतर से करारी हार दी। शोभा देवी अपनी सिक्योरिटी तक जब्त होने से नहीं बचा पाई। तीन बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई थी, जिसके बाद एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान मतदान केंद्र पहुंचे और बंद कमरे मतगणना को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से मतदान का परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि सुमन घाघटा ने 304, शोभा देवी ने 51 और एक वोट नोटा को पड़ा। शोभा देवी की हार का आंकड़ा अधिक होने से उसकी सिक्योरिटी जब्त हो गई है। जल्द ही वार्ड नंबर तीन और पार्षद पद के विजेता पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई जाएगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडी घाघटा, दीपक सूद, रोहित घाघटा, राहुल, पंकज बराड़, विजेश गोयल, आनंद नेगी, राहुल सोनी, धु्रव शर्मा, करन शर्मा, चूड़ामणी शर्मा, राजेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, वीरेंद्र भलूनी, गिरधारी लाल गुप्ता, सुशील बॉबी सहित अन्य मौजूद रहे।

बॉक्स
जीत के बाद कांग्रेस ने मनाया जश्न
वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस समर्थित पार्षद सुमन की जीत के बाद कांग्रेस ने शहर में विजयी रैली निकाली। स्थानीय विधायक नंद लाल ने भी विजेता पार्षद को शुभकामनाएं दी और विजयी रैली में शामिल हुए। रामपुर छात्र स्कूल से गांधी पार्क तक बैंड बाजे की धुन पर कांग्रेस समर्थकों ने विजयी रैली निकाली। तीन वार्ड की पूर्व पार्षद चूड़ामणी शर्मा ने भी विजेता सुमन घाघटा को हार पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed