Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election news rampur

चुनावी कर्मी कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता से करें दायित्व का निर्वहन : कनेट

Sat, 23 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज चुनाव को लेकर अंतिम प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायती राज चुनाव को लेकर विकास खंड आनी के मेला मैदान में निर्वाचन अधिकारियों और कर्मियों के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने पोलिंग पार्टियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता से अपने दायित्व के निर्वहन की अपील की।

उन्होंने मतदान केंद्रों के लिए निर्धारित बसों में यात्रा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों के लिए ठहरने और खाने पीने की उचित व्यवस्था कर दी गई है। पंचायत निरीक्षक जोगिंद्र शर्मा ने निर्धारित डाक एवं प्रपत्रों को उचित प्रकार से तैयार करने और मतदान दिवस पर समय पर उचित सूचना भेजने की अपील की। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने बैलेट पेपर अकाउंट, पीठासीन अधिकारी डायरी सहित महत्वपूर्ण प्रारूप की जानकारी दी। सेक्टर अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों को वीडीएमएस एप के विषय में अलग से पंचायत समिति हॉल में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। सभी अधिकारियों के मोबाइल में एप इंस्टॉल कर दिए गए हैं। इस दौरान पोलिंग पार्टियों में शामिल आनी विकास खंड के 254 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed