फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election auto union

ऑटो यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए आज चुनाव

Fri, 04 Oct 2019 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दो धड़ों में बंटी बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की नई कार्यकारिणी के लिए आज मतदान होगा। ऑपरेटर यूनियन के खनेरी स्थित कार्यालय में शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 111 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर यूनियन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष बुशैहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन की कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद यूनियन के चुनाव नहीं हो पाए थे। बीते अगस्त माह में यूनियन की आम सभा में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आम राय ली गई और कार्यकारिणी के लिए चुनाव तय किए गए।
विज्ञापन

हालांकि यूनियन के अध्यक्ष और महासचिव के बीच मतभेद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष ने यूनियन के 176 सदस्यों में से 111 सदस्यों को ही मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और मनमर्जी से मतदान करवाने के आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि बिना आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी सदस्य को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इन चुनावों में केवल क्षेत्र के पंजीकृत ऑटो ऑपरेटर को ही भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यूनियन के महासचिव मस्त राम ने बताया कि यूनियन के चुनाव को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हों इसको लेकर इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह, देवी सिंह बुशैहरी, उप प्रधान पद के लिए मदन लाल और लोकेंद्र ने नामांकन भरा है। महासचिव पद के लिए मस्त राम और टेक सिंह दौड़ में हैं। सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी मतदान प्रक्रिया पूरी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed