फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ekal rath yatra reached dansa rampur

डंसा पहुंची एकल रथ यात्रा, राम भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Wed, 24 Nov 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
ekal rath yatra reached dansa rampur
नोगली में एकल अभियान के तहत आचार्य चयनित वर्ग में मौजूद लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। एकल अभियान के अंतर्गत एकल रथ विभिन्न संचों की यात्रा करते हुए बुधवार को रामपुर संच की ग्राम पंचायत डंसा पहुंचा। रथ के माध्यम से एकल अभियान अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। इस रथ में लगी वीडियो स्क्रीन के माध्यम से रामायण का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही एकल अभियान के किए जा रहे कार्यों की लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस रथ में अयोध्या से प्रतिष्ठित राम दरबार भी साथ है। इसका लोग अपने गांव पहुंचने पर पूजा-अर्चना से स्वागत कर रहे हैं। बुधवार को इस कार्यक्रम में डंसा पंचायत के प्रधान देशराज हुड्डन और बबलू कायस्थ मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने एकल अभियान की बहुत सराहना की और इस रथ यात्रा को सहयोग करने की आम जन मानस से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान राम दरबार की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भारी संख्या में उपस्थित ग्राम डंसा की महिलाओं ने भजन-कीर्तन करके पूरे वातावरण को भक्तिमय बना लिया। इस मौके पर रथ योजना प्रमुख रविंद्र शर्मा, रथ सारथी इंद्र पाल और संच व्यास कुमारी सोनाली, संच प्रमुख योगा शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed