फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Eight to ten centimeters of fresh snowfall in Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर में आठ से दस सेंटीमीटर ताजा हिमपात, रामपुर में बरसे मेघ

Wed, 26 Feb 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Eight to ten centimeters of fresh snowfall in Kinnaur
किन्नौर जिला में बर्फबारी होने के बाद बर्फ से लकदक सेब के बगीचें। फोटो संजीव कुमार
बर्फबारी से जिले के सभी ग्रामीण रूट ठप, छह रूटों में फंसी निगम की बसें
विज्ञापन

तापमान गिरने से शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, हजारों ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ीं
किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस, शुरू कर पाएंगे नई पौध लगाने और तौलिए का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर/सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले में बुधवार को बर्फबारी हुई। मंगलवार रात को किन्नौर जिले में बर्फबारी और रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई। देर रात से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। किन्नौर जिले में आठ से दस सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। बर्फबारी के कारण बुधवार को किन्नौर जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। वहीं, जिले के छह ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण निगम की छह बसें फंस गई हैं। वहीं, बुधवार सुबह से किन्नौर के अलावा शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के कारण समूचे क्षेत्र में फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला, हांगो, चूलिंग, लियो, नेसंग, लियो, लिप्पा, आसरंग, सुमरा शलखर सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आठ से दस सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, रामपुर, निरमंड और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से रुक-रुक कर बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण किन्नौर जिले के सभी 16 ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही बुधवार को ठप रहीं। सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन के कारण वाहनों को खतरा बना हुआ था। इस कारण निगम ने सभी ग्रामीण रूटों पर बसों को नहीं भेजा। बर्फबारी के कारण जिले के कानम, सापनी, समदू, काजा, काफनू और यांगपा में परिवहन निगम की बसें फंस गई हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, लेकिन फिसलन और सिल्ली जमने के कारण वाहनों की आवाजाही खतरों भरी बनी हुई है। वहीं, किन्नौर जिले के किसानों-बागवानों ने बर्फबारी से राहत की सांस ली है। बर्फबारी होने से अब बागवान नई पौध लगा पाएंगे और बगीचों के प्रबंधन कार्य भी अब तेजी पकड़ेंगे।



बर्फबारी के कारण बुधवार को जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। जिले के छह स्थानों में बर्फबारी और फिसलन के कारण निगम की बसें फंस गई हैं। सड़कों की हालत सुधरते ही जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। - पियुष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article