{"_id":"6ac4eeb44e3df52d1d0c10ef","slug":"eight-arrested-in-theog-for-assault-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-171686-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में मारपीट के मामले में आठ गिरफ्तार, घायल युवक आईजीएमसी शिमला में चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में मारपीट के मामले में आठ गिरफ्तार, घायल युवक आईजीएमसी शिमला में चल रहा उपचार
विज्ञापन
गजेड़ी बाईपास पर 4 को हुई थी वारदात, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग के गजेड़ी बाईपास में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 4 अक्तूबर को हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान अजय के रूप में हुई है, जबकि उपचाराधीन होने के कारण पुलिस ने उसके अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं।शिकायतकर्ता ठियोग के पराला निवासी दिनेश वेक्टा की शिकायत पर ठियोग थाने में 5 अक्तूबर को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 190, 191(2), 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के चश्मदीद गवाह के बयान दर्ज किए। घायल अजय को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय राम बहादुर कंवर, 25 वर्षीय निर्मल, 22 वर्षीय अनिल कुमार, 20 वर्षीय गोविंदा उर्फ दीपेश, 34 वर्षीय गणेश, 23 वर्षीय सेती राम, 19 वर्षीय प्रकाश और 27 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सरोज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी जिला सल्यान, नेपाल के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट, धमकी अथवा किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।