{"_id":"5f45439c8ebc3e3ce151e4de","slug":"education-rampur-hp-news-sml3428747133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में होने वाली परीक्षाओं में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा भी हो : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में होने वाली परीक्षाओं में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा भी हो : संघ
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के डीपीई संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से सरकारी स्कूलों में सितंबर में होने वाली परीक्षाओं में जमा एक और जमा दो की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा भी करवाने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के पूर्व राज्य वरिष्ठ उपप्रधान संजय नेगी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में खेलों का भी अपना विशेष महत्व है। उन्होंने अगले माह होने वाली परीक्षाओं में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा की तिथियों को भी जोड़ने की मांग की है।
संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की है कि विभाग को इस विषय की परीक्षाएं करवाने के दिशा-निर्देश जारी करें। वहीं, संघ ने डीपीई को सेवाकाल में एकमुश्त छूट देकर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा का पदनाम और वेतनमान देने की मांग की, जिससे शारीरिक शिक्षा विषयों के शिक्षकों के वेतनमान और पदनाम में समानता हो सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पैरा और पीटीए शिक्षकों के नियमों में संशोधन किया गया है, उसी प्रकार डीपीई को भी एकमुश्त छूट प्रदान की जाए। साथ ही शारीरिक शिक्षा विषय को प्रदेश के स्कूलों में अनिवार्य विषय के तौर पर लागू करने की भी मांग उठाई गई।