Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister visited Barthata village

खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
. शिक्षा मंत्री ने किया बरथाटा गांव का दौरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को बरथाटा गांव का दौरा किया। इस दौरान वह स्थानीय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि भी शामिल हुए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। खिलाड़ियों की डाइट मनी को 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। पूरे प्रदेश भर में नौ खेल छात्रावास हैं, जहां पूरे प्रदेशभर से खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) इन सभी में सबसे बड़ा छात्रावास बन कर उभर रहा है। इस छात्रवास में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2.27 करोड़ रुपये की लागत से इस छात्रावास के नए भवन का निर्माण हुआ है। कोटखाई में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के लिए कुफटु फार्म की जमीन को शिक्षा विभाग के पक्ष में हस्तांतरित किया गया। बरथाटा पंचायत और साथ लगती पंचायतों मे पिछले तीन साल के दौरान कई विकास कार्य हुए हैं। 1.46 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथाटा, भगोली-बरथाटा सड़क को 18.37 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा हैं। कठासु-सावड़ा सड़क को भी 19.13 लाख रुपये से स्तरोन्नत किया जा रहा है। 55 लाख रुपये की राशि से निर्मित बरथाटा केलवी-बलाई सड़क का निर्माण भी इस प्रक्रिया में शामिल है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, पूर्व बीडीसी सदस्य मोतीलाल सिथटा, ग्राम पंचायत बरथाटा के पूर्व प्रधान गोपाल चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed