{"_id":"674875ea9df00761340f7569","slug":"education-minister-took-stock-of-ani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125599-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने आनी कॉलेज लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने आनी कॉलेज लिया जायजा
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने आनी कॉलेज लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी का वीरवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जायजा लिया। कॉलेज पहुंचने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। प्राचार्य ने शिक्षा मंत्री को महाविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने महाविद्यालय की ओर से प्रकाशित मासिक ई-न्यूजलेटर कैंपस क्रोनिकल के प्रथम अंक का विमोचन किया। शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के शिक्षकों और गैर शिक्षक स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने रिक्त पदों के ब्योरे सहित संस्था की विभिन्न समस्याओं को सुना। पीटीए के अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने शिक्षकों और पुस्तकालय स्टाफ के रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने, शारीरिक शिक्षा विषय में शिक्षक के पद को सृजित करने, कन्या छात्रावास और बहुउद्देशीय भवन बनाए जाने की मांग शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी। इसके अलावा महाविद्यालय छात्र संघ ने रिक्त पदों को भरने और स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करने की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री ने सभी समस्याओं और मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।