फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister Rohit Thakur inaugurated it

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 31 साल से अपने भवन का था इंतजार, अब एचपीपीसीएल के खाली भवन खेल छात्रावास शिफ्ट

Thu, 13 Aug 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur inaugurated it
रोहडू में खेल छात्रावास का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया उद्घाटन, कहा- जीर्णोद्धार पर हुए 21.50 लाख रुपये खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू में 31 साल से अपने भवन का इंतजार कर रहे खेल छात्रावास को अब हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के खाली भवन में शिफ्ट किया गया है।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को एचपीपीसीएल के गेस्ट भवन में खेल छात्रावास का शुभारंभ किया। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इसके जीर्णोद्धार पर करीब 21.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। स्थायी भवन की संशोधित लागत 2.50 करोड़ रुपये है। इसके लिए जल्द 50 लाख रुपये जारी होंगे। यह खेल छात्रावास वर्ष 1995 में स्थापित हुआ था। यह 31 वर्षों तक निजी भवन में संचालित होता रहा। वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के खाली भवन को इसके लिए स्वीकृत किया गया। वर्तमान में यहां फुटबाल और वॉलीबाल प्रशिक्षण की सुविधा है। दोनों खेलों के लिए 20-20 सीटें स्वीकृत हैं। कबड्डी प्रशिक्षण शुरू करने के भी प्रयास किए जाएंगे। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में खेल छात्रावासों की संख्या आठ से बढ़कर 11 हो गई है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए रोहड़ू में शिक्षा कार्यों में तेजी आने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों की जानकारी दी। शिक्षा विभाग में करीब नौ हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि 12 हजार से अधिक पद भरने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। पहले चरण में 150 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। आगामी चरण में 150 और जुड़ेंगे। रोहड़ू विधानसभा में विद्यालय भवनों के निर्माण और रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने जुब्बल उपमंडल की सरस्वतीनगर पंचायत में ध्यान राईका संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सड़क सरस्वतीनगर, कठासू और बढ़ाल पंचायतों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्री रोहित ठाकुर ने विद्यार्थियों से संवाद कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्टाफ की कमी सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने रोहड़ू प्रवास के दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

रोहडू में खेल छात्रावास का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद

रोहडू में खेल छात्रावास का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed