{"_id":"68135c79911e9f9e8303fcc3","slug":"education-minister-reached-the-district-level-mahasu-fair-of-kotkhai-subdivision-honored-the-thoda-groups-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-134198-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इनका संरक्षण जरूरी : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इनका संरक्षण जरूरी : रोहित ठाकुर
विज्ञापन
कोटखाई के महासू मेले में नाटी डालते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
कोटखाई उपमंडल के जिला स्तरीय महासू मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री, ठोडा दलों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को कोटखाई उपमंडल के जिला स्तरीय महासू मेले में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले देवभूमि हिमाचल के सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से परिचित हो सके। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों के संरक्षण के लिए उचित कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के महासू मेले को जिला स्तरीय घोषित किया है। इसके अलावा राथल और रामपुरी के मेले को भी जिला स्तरीय घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि ठोडो खेल का अपना एक इतिहास है। उन्होंने शीला गांव के ठोडा दल को ठोडा खेल वस्त्र के लिए लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी को इस आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने सभी ठोडा दलों को 11-11 हजार रुपये की राशि और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महासू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई, राजकीय उच्च विद्यालय बखौल के छात्रों को 11-11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
शवाला गांव के लिए संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने महासू के तहत शवाला गांव के लिए नवनिर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़कें हमारी जीवन रेखाएं हैं और बागवानी की दृष्टि से यह सड़कें और अधिक महत्व रखती हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, निदेशक लैंड मॉर्टगेज बैंक देवेंद्र नेगी, पंचायत प्रधान महासू मंजीत चौहान, उप प्रधान राज नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल नावर कोटखाई अतुल चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुमान सिंह, बीडीसी सदस्य विनोद मेहता, एसडीएम मोहन लाल, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।