{"_id":"6a9039582e72e9278009d21a","slug":"education-minister-directs-normalization-of-gas-supply-in-kotkhai-within-a-week-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168251-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने दिए कोटखाई में एक सप्ताह में गैस आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने दिए कोटखाई में एक सप्ताह में गैस आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला और विभागाधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ
. क्षेत्र की कुछ पंचायतों को नारकंडा गैस एजेंसी से शीघ्र जोड़ने को कहा
. उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सुधार का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
सेब सीजन के दौरान गैस आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने गुम्मा में गैस एजेंसी खोलने और कलबोग में नई एजेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर सुधार का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी की सुचारू एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि कोटखाई क्षेत्र में एलपीजी आपूर्ति की समस्या एक सप्ताह के भीतर हल की जाए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान लोगों को रसोई गैस की कमी के कारण किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने नारकंडा गैस एजेंसी से कोटखाई क्षेत्र की कुछ पंचायतों को जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने को कहा ताकि क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। बैठक में बताया गया कि कोटखाई क्षेत्र में 15,400 एलपीजी कनेक्शन हैं, जबकि कलबोग क्षेत्र में करीब 1,200 कनेक्शनधारक हैं। इनमें से 600 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा चुकी है, जबकि लगभग 600 कनेक्शनों का बैकलॉग अभी शेष है। बैकलॉग समाप्त करने के लिए 250 एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति वीरवार को की गई। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुम्मा में नई गैस एजेंसी खोलने का प्रस्ताव भी प्राप्त हुआ है, जिस पर विभाग आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करे। उन्होंने कलबोग क्षेत्र में नई गैस एजेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को नियमित एवं सुगम गैस आपूर्ति का लाभ मिल सके। विभागीय अधिकारियों ने बैठक में बताया कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के बिना गैस आपूर्ति से संबंधित प्रक्रिया के कारण भी कई व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आई हैं। इस संबंध में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से अतिरिक्त एलपीजी लोड उपलब्ध करवाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों से कलबोग क्षेत्र में गैस आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैकलॉग वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति की समस्या समाप्त की जाए और उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस उपलब्ध करवाई जाए। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन एलपीजी आपूर्ति की समस्या का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर नियमित आपूर्ति बनाए रखने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।