फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dustbins removed in Bhavnagar, garbage spread along the highway

Rampur Bushahar News: भावानगर में कूड़ेदान हटाए, हाईवे किनारे फैल रहा कचरा

Sun, 31 May 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी



भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ेदान हटाए जाने के बाद हाईवे किनारे गंदगी फैल रही है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच के दोनों ओर बसे भावानगर बाजार में पहले एसजेवीएनएल ने कूड़ेदान लगाए थे। लुटुक्सा और पालेंगी जैसे अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही कूड़ेदान मौजूद थे। इन कूड़ेदानों में लोग अपना कचरा डालते थे। कूड़ेदान हटने के बाद लोग अब हाईवे के किनारे ही कूड़ा-कचरा खुले में फेंक रहे हैं। लुटुक्सा निवासी राम सरन दास नेगी ने इस समस्या को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि कूड़ेदान हटने के बारे पता किया तो जानकारी मिली कि प्रशासन के आदेश पर इन्हें हटाया गया है। कूड़ेदान न होने के कारण अब लोग खुले में सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं। वाहन सवार, कुत्ते और अन्य जानवर इस कचरे को फैला देते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई है और लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि कूड़ेदानों को फिर से सही जगहों पर स्थापित किया जाए। इससे लोग खुले में कचरा फेंकने से बचेंगे और स्वच्छता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article