फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dussehra festival celebrated with faith and joy in NJHPS

Rampur Bushahar News: सिंदूर उत्सव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Wed, 21 Oct 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
एनजेएचपीएस में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया दशहरा पर्व
विज्ञापन

. रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सिंदूर उत्सव भी मनाया गया। इसके बाद विधिवत रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सायंकाल आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। दुर्गा पूजा के समापन पर सिंदूर उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि, खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना की। सिंदूर उत्सव के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में माता को विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और उनकी पत्नी समेत स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। सभी ने मां दुर्गा से नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सफलता के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के सुख-कल्याण की कामना की। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के साथ आपसी सद्भाव और सामूहिक सहभागिता का भी परिचय देखने को मिला। दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों ने कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को एक साथ मिलकर पर्व मनाने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article