फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dussehra Fair, Dussehra Fair at Sarahan, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: मेले का शुभारंभ करने 18 देवी-देवताओं संग रथयात्रा में निकलेंगे रघुनाथ

Sun, 06 Oct 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट ने सभी देवी-देवताओं को भेजा है निमंत्रण, 12 अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक चलेगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की सब तहसील सराहन में रघुनाथ की रथयात्रा के साथ दशहरा मेला शुरू होगा। इस बार रघुनाथ की रथयात्रा में 18 देवी-देवता शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक मेला 12 अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक आयोजित होगा। चार दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा मेले के आयोजन को लेकर भीमा काली मंदिर ट्रस्ट सराहन ने रामपुर और आनी क्षेत्र के 18 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेज दिया है। इससे पहले बीस देवी-देवता विभिन्न क्षेत्रों से मेले में शिरकत करते थे। सभी देवी-देवताओं के आने या न आने के लिए मेला शुरू होने से पहले सूचना देनी होगी। ऐतिहासिक जिला स्तरीय दशहरा मेले के आयोजन को लेकर भीमाकाली मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि मेले में आने वाले देवी-देवता और देवलुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सराहन में दुकानदारों ने मेला शुरू होने से पहले ही दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ 12 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा से होगा। यह रथयात्रा मंदिर परिसर से लेकर राज दरबार परिसर तक निकलेगी। मचखंडी से रघुनाथ के रथ की भीमाकाली मंदिर के लिए वापसी होगी। इसमें दशहरा मेला में आने वाले देवी-देवता भी रथयात्रा में भाग लेंगे। उसके बाद 13 अक्तूबर और 14 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
देवताओं को नजराना भी दिया जाएगा
भीमाकाली न्यास के अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि मेला कमेटी ने 18 देवी-देवताओं को मेले में आने का निमंत्रण दिया था। मेले में आने वाले देवी-देवताओं को नजराना राशि दी जाएगी। लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। देवलुओं की सांस्कृतिक लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों की प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

अस्थायी दुकानों की व्यवस्था की
मेले के दौरान लगने वालीं अस्थायी दुकानों की व्यवस्था कर दी गई है। इस दौरान सराहन मुख्य बाजार में किसी प्रकार के वाहन के आने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी, ताकि किसी भी व्यापारी या मेला घूमने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान और गृहरक्षक के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था की गई
भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि मंदिर के साथ वाहनों पार्क करने के लिए पार्किंंग की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में किस कलाकार को बुलाना है, इस विषय को लेकर जल्द बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

ये देवी-देवता आएंगे
देवता बसारू, देवता गसो, देवता गानवीं, देवता धराली , बोंडा नाग, देवता डाबर कुडू, देवता धार सरगा, देवता किनू, देवता मंझ गांव, देवता कुंनी, देवता तलारा, देवता कमडाली, देवता शनेरी, देवता लालसा, देवता रचोली, देवता चाटी, देवता सूमो और क्यव देवता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed