फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dussehra fair begins with Raghunath's Rath Yatra in Sarahan, 24 deities attended

सराहन में रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा मेले का आगाज

Wed, 05 Oct 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dussehra fair begins with Raghunath's Rath Yatra in Sarahan, 24 deities attended
सराहन में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेले का बुधवार को शुभारंभ हो गया। मां भीमाकाली माता के प्रांगण से सिया पति राम चंद्र की जय के जयकारों के साथ रघुनाथ की रथयात्रा निकली।
विज्ञापन

रथयात्रा में करीब दो दर्जन के करीब देवी देवता और सैकड़ों लोग भी शामिल हुए।
बुधवार को भीमाकाली मंदिर परिसर से रघुनाथ मंदिर से पालकी में रथ तक पहुंचाया गया, जहां रघुनाथ जी को रथ में बिठाकर आरती की गई। करीब दो दर्जन देवी देवताओं और सैकड़ों लोग रथ यात्रा में शामिल हुए। रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम के जयकारों से समूचा सराहन क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने रघुनाथ को रथ से ढोल नगाड़ों के साथ राजमहल के सामने मचखंडी तक पहुंचाया। यहां रघुनाथ जी तीन दिनों तक विराजमान रहेंगे। जहां रामपुर, कुल्लू से देवता दत्तमहाराज, बोंडा नाग, धरली देवता, लक्ष्मी नारायण मझगांव, लक्ष्मी नारायण किन्नू, नाग देवता कुनी, देवता चाटी सहित करीब डेढ़ दर्जन देवी देवता सहित देवलुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। वीरवार से लोग तीन दिन तक मेले में नाटी लगा कर खुशी मनाएंगे। भीमाकाली मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन, डीएसपी चंद्र शेखर, तहसीलदार रामपुर, नायब तहसीलदार सराहन अशोक कुमार, मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed