फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Durga Mata temple to be built in Kashtkuni style, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: काष्ठकुणी शैली में बनने वाले दुर्गा माता मंदिर की रखी नींव

Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिषासुर मर्दिनी देवरी माता के मंदिर से भी आए कार कारिंदे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में स्थित दशकों पुराने मां दुर्गा के मंदिर का नया भवन जल्द बनकर तैयार होगा। करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस मंदिर को काष्ठकुणी शैली में तैयार किया जाएगा। मंदिर के नए भवन की बुधवार को पूरे विधि-विधान के साथ नींव रखी गई। इस अवसर पर भजन-कीर्तनों से मां का दरबार गुंजायमान रहा। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु पहुंचे। आनी की दुर्गा माता को जाबन के देवरी स्थित महिषासुर मर्दिनी की शाखा के रूप में स्थापित किया गया है। काष्ठकुणी शैली में बनने वाले करीब 40 फीट और तीन मंजिला ऊंचे भवन में लकड़ी पर बेहतरीन नक्काशी की जाएगी। मंदिर में नक्काशी का काम शरची, गुशैनी (बंजार) क्षेत्र के उत्तम भारद्वाज, कुमार दत्त शर्मा और उनकी टीम की ओर से किया जाएगा। दुर्गा माता मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि करीब 40 लाख से ज्यादा की लागत से बनने वाले माता के नए भवन का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होने का अनुमान है। इस मौके पर देवरी मंदिर कारदार ईश्वर दास, भंडारी जय राम, उपकारदार खूब राम, मंदिर कमेटी के प्रधान बालकृष्ण, सह कारदार रविकांत, पुजारी मुकेश शर्मा, उगम राम, उत्तम, टीकम राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed