{"_id":"6895e572c8556bc126030077","slug":"due-to-rain-and-landslides-vehicular-movement-in-rural-areas-has-come-to-a-halt-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-141160-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश और भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों पर थमी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश और भूस्खलन से ग्रामीण क्षेत्रों पर थमी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
उपमंडल निरमंड के 10 रूट प्रभावित, हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानी
रामपुर-नित्थर-जाबो सड़क तीन दिन से यातायात के लिए अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। ऊपरी हिमाचल में हो रही भारी बारिश ने ग्रामीण जन जीवन को काफी प्रभावित किया है। उपमंडल निरमंड में भारी बारिश और भूस्खलन से अधिकांश ग्रामीण रूट ठप हा गए हैं। ऐसे में आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। सेब सीजन में जुटे बागवानों ने भले ही सेब तुड़ान का कार्य रोक दिया हो, लेकिन बागवान सड़कों के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। जगह-जगह सड़कें बंद होने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बीती बुधवार रात से क्षेत्र में बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उपमंडल निरमंड के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। खस्ताहाल सडक़ों पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही बसों को रूटों पर चला रहा है। चालकों को भी मौजूदा हालात और सड़कों की स्थिति को देखते हुए रूट पर बस ले जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को भी बारिश भूस्खलन के कारण उपमंडल के 10 रूट प्रभावित हुए हैं। उपमंडल के रामपुर-नित्थर-जाबो बस रूट पिछले तीन दिन से प्रभावित है। इसके अलावा रामपुर- ठारला, नित्थर-रामपुर, रामपुर-बागीपुल-बांदल, शरशाह, रामपुर-लूहरी-बांदल, तेशन-रामपुर, निरमंड-दलाश सभी रूट पिछले कई दिनों से प्रभावित हुए हैं। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सेब सीजन भी रफ्तार पकड़ चुका था, लेकिन सड़कों की दयनीय हालत को देखते हुए बागवानों ने सेब तुड़ान का कार्य तो रोक दिया, लेकिन सड़कों की बहाली होने में कितना वक्त लगेगा, इस बारे कहना मुश्किल है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क बहाली के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से उपमंडल निरमंड के 10 रूट प्रभावित हुए हैं। जहां तक सड़क पर सफर सुरक्षित है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। निगम के चालकों को भी हिदायत दी गई है कि वे जोखिम न लें और जहां तक संभव हो, वहीं तक बस सेवाएं चलाएं।