फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dry and wet waste will be collected from every house in 13 panchayats of Ani.

Rampur Bushahar News: आनी की 13 पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा-गीला कचरा

Sat, 18 Jan 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dry and wet waste will be collected from every house in 13 panchayats of Ani.
विकास खंड आनी की 37 पंचायतों में सूखे एंव गिले कचरे को एक निर्धारित स्थान पर ठिकाने के लिए स्
कूड़ा एकत्रितकरण के लिए दलाश में कचरा संयंत्र स्थापित, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू )। विकास खंड आनी की 37 पंचायतों में सूखे-गीले कचरे को ठिकाने लगाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत योजना तैयार कर ली गई है। इसमें प्रथम चरण में खंड की 13 पंचायतों में इस योजना को लागू किया जाएगा। इन 13 पंचायतों में घर-घर से सूखा-गीला कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए प्रति माह दरें भी तय कर दी गई हैं। वहीं, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने पर बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसे पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने वर्चुअल माध्यम से की, जबकि बैठक की कार्यवाही का संचालन बीडीओ राजेंद्र सिंह ने किया। बैठक में आनी कस्बे के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पांच पंचायतों सहित 13 पंचायतों के प्रतिनिधि, सचिव, अस्पताल प्रशासन, स्कूल प्रशासन, वन विभाग और राधे-राधे वेटरनरी संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आनी खंड की पंचायतों से अब सूखा और गीला कचरा घर-घर से उठाया जाएगा। इसके लिए हर पंचायत का सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार घरों से कूड़ा इकट्ठा करेगा और पंचायतों में एकत्रित कूड़ा वाहन के जरिये कचरा संग्रहण संयंत्र दलाश पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए सभी पंचायत प्रधानों और सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं। बीडीओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए पंचायत हर माह प्रति घर से 50 रुपये सफाई टैक्स वसूलेगी। बाजार के आसपास रहने वाले किरायेदारों के लिए शुल्क प्रति किरायेदार सौ रुपये और यदि मकान मालिक भी वहीं रहता है, तो उसे भी अलग से सौ रुपये सफाई टैक्स देना होगा। इसी प्रकार दुकानदारों, ढाबा, खोखा संचालकों और रेहड़ी-फड़ी वालों से भी सौ रुपये टैक्स लिया जाएगा। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, बार, होम स्टे, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के संचालकों और स्कूल कॉलेज व अस्पताल से यह शुल्क 200 रुपये लिया जाएगा, जबकि सब्जी मंडी, दुग्ध संयंत्र , मेगा स्टोर और कोल्ड स्टोर संचालकों के लिए सफाई शुल्क 300 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई, बिजली-पानी कटेंगे
बीडीओ ने कहा कि सभी को सूखे-गीला कचरा अलग-अलग देना होगा। एसडीएम नरेश वर्मा ने इस संबंध में सभी से राय भी जानी और इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से शुरू करने के लिए सभी पंचायत प्रधानों, सचिवों व अन्य प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए। यदि कोई व्यक्ति अब खुले में कूड़ा फेंकते हुए देखा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो व्यक्ति दिशा निर्देशों की अवहेलना करेगा, तो उसके घर में लगे बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। बैठक में एलएसईओ सुशीला कुमारी, एसईबीपीओ विनोद कटोच, प्रधान वंसी लाल, जालप राम व जेई विजय व चेत राम सहित अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article