फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   drivers greated with roses in Rampur and aware on traffic rules

गुलाब देकर सम्मानित किए चालक, यातायात के नियम बताए

Fri, 29 Jan 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
drivers greated with roses in Rampur and aware on traffic rules
रामपुर में चालकों को गुलाब देकर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रामपुर के बस अड्डे पर चालकों को गुलाब का फूल देकर नवाजा गया। वहीं, उनको यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय परिवहन रामपुर के सौजन्य से स्पार्क संस्था की ओर से एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय टैक्सी यूनियन के चालक, ऑटो चालक और ट्रक चालकों को फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने की अपील की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय परिवहन के वरिष्ठ सहायक जसपाल सिंह नेगी और स्पार्क संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित चालकों सहित अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें वाहन को कभी भी ओवरस्पीड में नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन

चालकों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह, सचिव जीत डोगरा, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष देवी सिंह, राजू, हरबंस लाल, केहर सिंह और मनमोहन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed