फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   drinking water crisis in Theog

Rampur Bushahar News: पुरानी जर्जर मशीनरी के सहारे व्यवस्था, पानी को तरस रहे ठियोग के लोग

Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
चिखड़ खड्ड पंप हाउस में मशीनरी खराब, गिरि खड्ड में गाद से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

15 साल पुरानी मोटर और पंप सेट के भरोसे चल रही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (कुमारसैन)। ठियोग कस्बे के वार्ड नंबर-7, वार्ड नंबर-6 के छेईधाला और नया बाजार के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है और पीने के पानी के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। दरअसल, ठियोग के लिए चिखड़ खड्ड से संचालित पेयजल लिफ्टिंग योजना में लगी मशीनरी काफी पुरानी हो चुकी है। करीब 15 साल पुरानी मोटर और पंप सेट के भरोसे यह व्यवस्था चल रही है, जिनकी क्षमता प्रतिदिन लगभग पांच लाख लीटर पानी उठाने की है, लेकिन लगातार खराब होती और जर्जर हो चुकी मशीनरी के कारण पानी की लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। दो दिन से मोटर में आई तकनीकी खराबी के कारण कस्बे में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में भी यहां पांचवें या छठे दिन ही पानी की आपूर्ति होती है, जिससे पेयजल किल्लत झेलनी पड़ती है। अब मशीनरी की खराबी ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। उधर, सैंज क्षेत्र में गिरि खड्ड में गाद आने से भी पेयजल योजना प्रभावित हो रही है। इस कारण कस्बे के कई वार्डों में लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई साल से कस्बे में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में आ रही समस्या का स्थायी समाधान अमृत पेयजल योजना से निकलने की उम्मीद है। यह योजना लगभग पूरी हो चुकी है और इसके लिए ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है। अब केवल पंपों में केबल लगाने का काम बाकी है, जिसे पूरा होने में करीब तीन से चार दिन लग सकते हैं। यदि यह काम समय पर पूरा हो जाता है, तो केवल टेस्टिंग की प्रक्रिया रह जाएगी। योजना के शुरू होते ही ठियोग कस्बे में बार-बार आने वाले पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि यदि अमृत पेयजल योजना जल्द शुरू हो जाती है, तो ठियोग की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।
जल्द शुरू करनी चाहिए अमृत पेयजल योजना
वार्ड नंबर-सात के पार्षद दिनेश शर्मा ने कहा कि पेयजल आपूर्ति पिछले दो दिनों से बंद है, लेकिन पहले भी इस तरह के समस्या सामने आती रही है। विभाग को अमृत पेयजल योजना को जल्द शुरू करने के प्रयास करने चाहिए। समाजसेवी दीपराम शर्मा ने कहा कि पेयजल सप्लाई की समस्या के निपटारे के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक्सईएन मतियाना वाईपी ठाकुर के संज्ञान में मामला लाया था, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। इस कारण आम आदमी पेयजल संकट झेल रहा है। उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


चिखड़ खड्ड पंप हाउस में मशीनरी की खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा और आपूर्ति सुचारु रूप से चालू की जाएगी। सैंज के गिरि नदी में गाद आने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन गाद के बैठने के साथ दोबारा पंपिंग शुरू की जाएगी। अमृत पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। मार्च के अंत तक योजना की टेस्टिंग होने की संभावना है, जिसके बाद पेयजल समस्या का समाधान होगा। - सुरेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article