फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drainage disrupted on NH-5; problem worsens

Rampur Bushahar News: एनएच-5 पर जल निकासी हुई बाधित, बढ़ी समस्या

Tue, 25 Aug 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
एनएच-5 पर जल निकासी हुई बाधित, बढ़ी समस्या
विज्ञापन

. सिविल अस्पताल और बिजली बोर्ड के बीच निकासी नाली टूटी निकासी नाली

. सड़क किनारे पार्क किए वाहन बने समस्या का कारण

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में नेशनल हाईवे-पांच के किनारे टूटी जल निकासी नाली लोगों के लिए दिक्कत बन गई है। सिविल अस्पताल से बिजली बोर्ड कार्यालय के बीच छै धाला कॉलोनी की ओर से आने वाले जल निकासी नाली जगह-जगह टूट गई है। एनएच के किनारे वाहनों की पार्किंग और वाहनों के भारी वजन के कारण नाली को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। नाली टूटने से पानी की निकासी बाधित हो गई है, जिससे आने वाले समय में सड़क और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा बढ़ सकता है। सड़क की ऊपरी तरफ स्थित छै धाला कॉलोनी का अधिकांश पानी इसी नाली के माध्यम से नीचे की ओर जाता है। निकासी नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगह कॉलोनी से निकलने वाला पानी जमीन में रिस रहा है। इससे क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पानी की निकासी दुरुस्त न होने के कारण एनएच-5 का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क के टूटने के बाद यहां पुल (बेली ब्रिज) लगाया गया था। सड़क को दोबारा दुरुस्त करने में करीब दो साल का समय लगा था। ऐसे में एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था बाधित होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।


निकासी के टूटने की सूचना विभाग को मिली है। नाली को ठीक करने के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

- नितिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed