फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Balbir Chauhan took over the charge of subject specialist garden in Aani

Rampur Bushahar News: डॉ. बलबीर चौहान ने संभाला आनी में विषय विशेषज्ञ उद्यान का कार्यभार

Mon, 05 May 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. Balbir Chauhan took over the charge of subject specialist garden in Aani
डॉ. बलबीर चौहान ने संभाला आनी में विषय विशेषज्ञ (उद्यान) का कार्यभा
आनी (कुल्लू)। उद्यान विभाग आनी में सोमवार को डॉ. बलबीर चौहान ने विषय विशेषज्ञ उद्यान के पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले इस पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश वर्मा का तबादला होने के बाद यह जिम्मेदारी डॉ. चौहान को सौंपी गई थी। डॉ. बलबीर चौहान इससे पहले भी आनी में सेवाएं दे चुके हैं और क्षेत्र की भौगोलिक व बागवानी परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आनी मुख्यतः सेब उत्पादक क्षेत्र है और यहां के बागवानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। बीते वर्ष आनी क्षेत्र से करीब 15 लाख सेब पेटियों का व्यवसाय हुआ था, जबकि इस वर्ष लगभग 22 लाख पेटियों तक पैदावार पहुंचने की संभावना है, जोकि सात लाख पेटियों की बढ़ोतरी है। यह वृद्धि बागवानों के लिए उत्साहजनक संकेत है और इससे क्षेत्र की आर्थिकी को बल मिलेगा। डॉ. चौहान ने यह भी जानकारी दी कि उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब तक लगभग 3500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जैसे ही सरकार की ओर से राशि जारी की जाएगी, लाभार्थियों को सब्सिडी वितरित कर दी जाएगी। बागवानों से आह्वान किया कि वे उद्यान विभाग की तकनीकी सलाह और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं ताकि उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed